{"_id":"5c0ad741bdec2241bb51db64","slug":"31544214337-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में हाथ पैर मार रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में हाथ पैर मार रही पुलिस
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में एक के बाद एक हुई लूट की तीन घटनाओं में अभी तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है। ताजा घटना बृहस्पतिवार को घंटाघर के पास से बुजुर्ग से 1.15 लाख रुपये लूटे जाने की है। इस घटना में पुलिस के हाथ केवल सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इसी के सहारे पुलिस कई राज्यों में दबिश के दावे जरूर किए हैं।
गौरतलब है कि 13 नवंबर को घंटाघर के पास मेरठ के कारोबारियों से लूट हुई थी। इस घटना में पुलिस जल्द से जल्द खुलासे का दावा कर ही रही थी। इसी बीच लुटेरों ने गोल्ड फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूट कर डाली। आननफानन कप्तान ने आपात बैठक बुलाई और मातहतों को अपने अपने क्षेत्रों में चेकिंग व गश्त बढ़ाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही जल्द से जल्द रिजल्ट की बात भी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों से कही। बावजूद इसके नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार घंटाघर के पास बदमाशों ने एक और सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए और बदमाशों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि, 36 घंटे बाद एक बदमाश का भी पता लगाने में पुलिस नाकामयाब रही। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि टीमें बनाकर आसपास के जनपदों में भेजी गई हैं। जल्द ही कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। इसके आधार पर घटना का खुलासा किया जाएगा।