फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेयरी की आड़ में हो रही थी गौकशी, दस गौवंश बरामद

डेयरी की आड़ में हो रही थी गौकशी, दस गौवंश बरामद

Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डेयरी की आड़ में हो रही थी गौकशी, दस गौवंश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूध डेयरी की आड़ में चल रहे गोकशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डेयरी से नौ जिंदा व एक मृत गोवंश, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार आदि बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि भारूवाला क्षेत्र में काफी समय से गोकशी की शिकायत मिल रही थी। जांच में पाया गया कि यहां एक मकान में डेयरी की आड़ में गोकशी होती है। इसी आधार पर छोटा भारूवाला गांव में अरशद के घर पर छापा मारा गया। छापेमारी में मौके से नौ जीवित गोवंश, एक काटा गया पशु बरामद हुआ। इसके बाद तत्काल मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया। जांच के बाद पशु चिकित्सक ने पशुओं के गोवंश होने की पुष्टि की। इसके बाद घर में मौजूद अरशद, मुजम्मिल, मुशर्रफ, असलम, रियाज और हिना पुत्री भूरा खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अमजद उर्फ सोनू नाम का एक युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस चलाएगी अभियान
डेयरी पर कार्रवाई के बाद बीजेपी के महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि महेश पांडेय व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसओ क्लेमेंटटाउन से मुलाकात की और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई करने की मांग की। महेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के कार्यों में बढ़ोतरी हुई है। लिहाजा पुलिस को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस पर एसओ क्लेमेंटटाउन ने भविष्य में लगातार अभियान चलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed