{"_id":"5b0b10984f1c1bf76e8b4e12","slug":"31527451800-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर छात्र ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने पर छात्र ने लगा ली फांसी
Updated Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डालनवाला थाना की हाथीबड़कला क्षेत्र निवासी एक छात्र ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मूलरूप से सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और दून में एनडीए की कोचिंग कर रहा था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आत्महत्या का कारण परीक्षा में फेल होना ही बता रही है।
घटना डालनवाला थाना की हाथीबड़कला क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार प्रशांत कुमार (17) पुत्र विक्रम सिंह निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाथीबड़कला में किराए पर रहता था। प्रशांत सहारनपुर के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल ननौता में पढ़ता था और इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इसके बाद वह अप्रैल में देहरादून के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में एनडीए की कोचिंग के लिए आ गया था। प्रशांत यहां एक घर में किराए के मकान में (पेइंग गेस्ट) रहता था। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था जिसमें वह फेल हो गया था। इसके बाद शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब मकान मालिक खाना लेकर पहुंची तो प्रशांत के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि प्रशांत पंखे के सहारे फांसी पर झूल रहा है। प्रशांत के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि रिजल्ट आने के बाद वह काफी परेशान था।