{"_id":"5a4163f94f1c1b4c528bbac4","slug":"31514234873-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी का धार्मिक और औषधीय महत्व बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुलसी का धार्मिक और औषधीय महत्व बताया
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी का धार्मिक और औषधीय महत्व बताया
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला में तुलसी दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने छात्रों को तुलसी का महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में वातावरण की शुद्धि के लिए हवन भी हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पंकज किशौर गौड़ शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ परिसर में पौधा रोपा। मुख्य अतिथि ने छात्रों को जीवन की प्रत्येक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीके भी बताए। छात्रों से रामनाम का जप करवाया। विभाग प्रचारक सुनील ने आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि आलस्य छोड़कर छात्रों को परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर ही सफलता मिलती है। प्रबंधक कैलाश मैलाना ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने तुलसी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर के आंगन में तुलसी का वास होना चाहिए। सनातन धर्म में यह रीत सृष्टि के निर्माण से चली आ रही है। उन्होंने तुलसी का धार्मिक के साथ ही औषधीय महत्व भी बताया।