{"_id":"5c3266efbdec2256b86d7842","slug":"21546807023-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी के सम्मान से ही समाज और संस्कृति का विकास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारी के सम्मान से ही समाज और संस्कृति का विकास
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
डीएवी कॉलेज में आयोजित जौनसार बावर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के सम्मेलन में शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वही संस्कृति विकास करती है। नारी के सम्मान के बगैर समाज और संस्कृति आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
लोक पंचायत जौनसार बावर के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता सीमा जौनसारी ने अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में नारी शक्ति की भागीदारी के बिना कुछ भी संभव नहीं है। एक शिक्षित नारी कई परिवारों को शिक्षित बनाती है। वर्तमान में दुनिया के हर क्षेत्र में छात्राएं अपना परचम लहरा रहीं हैं। सम्मेलन में लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य चंद शर्मा ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र का इतिहास तो गौरवशाली है, लेकिन तथाकथित लेखकों ने मन गढंत ढंग से यहां के इतिहास को लिखा है। उन्होंने नारी समाज के सामने चुनौतियों का भी जिक्र किया। इनसे पूरे समाज को एक साथ मिलकर निपटना होगा। इस मौके पर बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी ने छात्राओं के साथ अपने संघर्ष को साझा किया। उन्होंने हर क्षेत्र में युवतियों को आगे रहने के गुरु बताए। सम्मेलन में पंचायत के संयोजक खजान सिंह राणा, सदस्य महावीर सिंह नेगी, शूरवीर सिंह तोमर सुनील शर्मा, डीएवी कॉलेज के महासचिव शूरवीर सिंह, गंभीर, प्रदीप, मंजू पंवार आदि उपस्थित रहे।