फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या

धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या

Sun, 04 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्थल पर महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक घर के पास ही रहने वाले चार अन्य मजदूरों पर है। पुलिस ने महिला के पति के शक के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला चोरी के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। चारों आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला रामेश्वर पानाष वैली में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता है। वह पास में ही बने अस्थाई ठिकाने में पत्नी केशर (45) के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रामेश्वर शौच के लिए घर से निकला था। वहां से करीब 20 मिनट बाद लौटा तो देखा कि केशर वहां खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसने घर के पास से चार लोगों को भागते देखा और इसके बाद शोर मचा दिया। वारदात की सूचना मिलते ही एसओ राजपुर अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद वारदात के संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। इसके बाद रामेश्वर ने पास ही में रहने वाले चार लोगों पर हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने उनके घरों में तलाश की तो वे वहां से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने रामेश्वर की शिकायत पर महेंद्र कुमार, छोटेलाल और सोनू (सभी बिहार मूल के) के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने केशर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सीओ मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटे जाने से हत्या होने की पुष्टि हुई है। शुरुआत में महिला के साथ कुछ गलत काम का अंदेशा भी जताया जा रहा था, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ के मुताबिक चारों आरोपियों की तलाश में टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

हत्या में चोरी के प्रयास का अंदेशा
देहरादून। पुलिस महिला की हत्या चोरी के प्रयास में भी मानकर चल रही है। जांच में आया है कि परिवार शनिवार को ही त्योहार के लिए अपने घर जाने वाला था। इसके लिए उन्होंने दो दिन पूर्व ही ठेकेदार से 22 हजार रुपये लिए थे। माना जा रहा है कि ये लोग शायद इसी पैसे को चुराने के लिए घर में घुसे थे और जब केशर ने उन्हें देखा तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हालांकि ये रुपये रामेश्वर की जेब में ही थे।

---------
सुबह से ही घर के आसपास घूम रहे थे चारों
बताया जा रहा चारों आरोपी वारदात से काफी देर पहले से ही घर की रेकी कर रहे थे। रामेश्वर के अनुसार इनमें से एक व्यक्ति घर के पास में खड़ा था। जबकि एक व्यक्ति ने उससे शौच जाते वक्त बीड़ी मांगी थी। इससे साफ है कि ये लोग रामेश्वर के घर से बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे ताकि चुपके से उसके घर में दाखिल हों और चोरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed