फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरेंडर के बाद भी नाबालिग को बुलंदशहर से उठा लाई पुलिस

सरेंडर के बाद भी नाबालिग को बुलंदशहर से उठा लाई पुलिस

Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सरेंडर के बाद भी नाबालिग को बुलंदशहर से उठा लाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बाइक चोरी के मामले में जुवेनाईल कोर्ट में सरेंडर करने के बावजूद मसूरी पुलिस एक नाबालिग आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर ले आई। यह आरोप नाबालिग के परिजनों ने लगाया है। यह भी आरोप है कि जब घरवालों ने सरेंडर लेटर पुलिस को दिखाया तो पुलिस ने उसे भी फाड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है। इधर, मसूरी पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
मामला 25 जून की तड़के हुई बाइक चोरी की वारदात से जुड़ा है। मसूरी पुलिस ने इस मामले में चार जुलाई को कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 बाइकें बरामद करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार मामले में एटा निवासी एक नाबालिग आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की एक टीम 19 जुलाई को एटा पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि पुलिस की दबिश के बाद वे 20 जुलाई को देहरादून स्थित जुवेनाईल कोर्ट पहुंचे और उसका सरेंडर करा दिया। सरेंडर के बाद कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने मसूरी पुलिस से 26 जुलाई तक रिपोर्ट तलब की। आरोप है कि 21 जुलाई को पुलिस टीम फिर से आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता को उठा लिया। उन्होंने सरेंडर लेटर भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने इसे भी फाड़ डाला। इसके बाद पुलिस उसके पिता की निशानदेही पर डिबाई बुलंदशहर से नाबालिग आरोपी को पकड़कर देर रात मसूरी ले आई। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

--------------
सीसीटीवी में दिख रहा है नाबालिग
मसूरी कोतवाल भावना कैंतूरा का कहना है कि नाबालिग आरोपी ही मुख्य आरोपियों में से एक है। वह 25 जून को तड़के बाइक का लॉक तोड़ते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तब वह फरार हो गया था। उसके पिता या परिजनों ने कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करके नहीं बल्कि पूछताछ के लिए उसके पिता के साथ मसूरी लेकर आई थी। जरूरी पूछताछ के बाद रविवार शाम को नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed