फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीपीयू की तर्ज पर पहाड़ों में हिल पेट्रोल यूनिट

सीपीयू की तर्ज पर पहाड़ों में हिल पेट्रोल यूनिट

Sat, 10 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू की तर्ज पर पहाड़ों में हिल पेट्रोल यूनिट
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

देहरादून।
पहाड़ी क्षेत्र में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीपीयू की तर्ज पर हिल पेट्रोल यूनिट गठित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने पहाड़ी जिलों के कप्तानों को उपलब्ध बल से ही यूनिट स्थापित करने के आदेश दिए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि बढ़ते अपराधों और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल में सिटी पेट्रोल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इस यूनिट के गठन से आशातीत परिणाम आए है। सीपीयू की कामयाबी के बाद पर्वतीय जनपदों में यातायात नियंत्रण और आपदा संबंधी कार्यों के लिए एचपीयू (हिल पेट्रोल यूनिट) गठित करने का निर्णय लिया गया है। पर्वतीय जनपदों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए है कि उपलब्ध बल में से ही एचपीयू की यूनिट गठित की जाए। इन यूनिटों का काम यातायात नियमों का पालन कराकर हादसों पर रोक लगाना, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और असहाय लोगाें की मदद करना होगा। इस टीम को प्राथमिक उपचार किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में घायलाें को प्राथमिक उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed