फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

Mon, 25 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाए गिरजाघर
क्रिसमस पर रोशनी से जगमगाए गिरजाघर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शाम होते ही शहर के गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। चर्च में सजे क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। चर्च में प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। चकराता, विकासनगर, डाकपत्थर, सहसपुर स्थित चर्च भी शाम ढलते ही रोशनी से जगमगा उठे। क्रिसमस गीत के हिंदी और अंग्रेजी कैरल्स के बीच प्रभु की आराधना शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने मदर मरियम के आगे कैंडल जलाई और प्रभु का जन्म दर्शाती झांकियों के दर्शन किए। देर रात तक चर्च में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पादरियों ने बाइबिल से प्रभु के जन्म का प्रसंग और संदेश श्रद्धालुओं को सुनाया। सोमवार को सुबह सभी चर्चों में विशेष सभाएं कर प्रभु यीशु को याद किया जाएगा। रात 12 बजते ही सभी चर्च मेरी क्रिसमस के संदेश से गूंज उठे।

प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
विकासनगर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यूरो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ डॉ. हेमंत गुप्ता ने किया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। सेंटर हैड मनीष राणा ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने लंबी कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर अर्थव, दक्ष, इबानी, आयुष्मान, श्रेयांश, अधविका, वैभव, सात्विक, अभिमन्यु, रुहानी, आरव, ऋषभ, व्योम, मनन, ईशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed