फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीडियोग्राफी के बहाने ठगी करने वाला गिरोह धरा गया

वीडियोग्राफी के बहाने ठगी करने वाला गिरोह धरा गया

Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
वीडियोग्राफी के बहाने ठगी करने वाला गिरोह धरा गया
वीडियोग्राफी के बहाने ठगी करने वाला गिरोह धरा गया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देहरादून में कार्यक्रमों की फोटो और वीडियोग्राफी के बहाने विभिन्न शहरों से बुलाकर ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नोएडा से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी दिनेश कुमार ने 6 सितंबर को तहरीर दी थी कि अपनी बहन की सगाई में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के बहाने दो युवक उसे देहरादून लेकर आए थे। रात में देहरादून पहुंचने पर उसे यहां शिमला बाईपास स्थित एक होटल में ठहराया। यहां युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी जिसे पीने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो दोनों युवकों के साथ उसका बैग और कैमरे गायब थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहले भी नगर कोतवाली क्षेत्र और मसूरी में भी हुई इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। मामले के खुलासे के लिए करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आखिरकार उमर खान निवासी मेरठ, अब्दुल्ला निवासी मुजफ्फरनगर और आमिर खान जामिया नगर दिल्ली को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मॉल से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed