{"_id":"5b16f4a74f1c1b694d8b4e1f","slug":"191528231079-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी अधिकारी बताकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईसी अधिकारी बताकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
एलआईसी अधिकारी बताकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक व्यक्ति से लगभग 39 हजार रुपये ठगने के मामले में एक युवती समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में कैंट थाना पुलिस ने गत 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह ठगी बीमा की किश्त जमा करने के नाम पर गई थी।
कैंट थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 मार्च को क्षेत्र निवासी भुवनेश्वर सिंह के मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को एलआईसी अधिकारी बताया था। उसने भुवनेश्वर से कहा था कि उनकी पॉलिसी की किश्त जमा नहीं हुई है। यदि वे जल्द किश्त नहीं जमा कराएंगे तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर सिंह को एक खाता नंबर दिया और उसमें किश्त के रुपये जमा कराने को कहा। भुवनेश्वर उनकी बातों में आ गए और 38900 रुपये बताए गए खाते में जमा करा दिए। जब वे अगले दिन एलआईसी ऑफिस में रसीद लेने गए तो उन्हें पता चला कि किश्त के रुपये जमा ही नहीं हुए हैं। ठगी का पता चलने पर 27 मार्च को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार को मिथुन सैनी निवासी वसुंधरा व पूजा निवासी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद (उप्र) और तुषार निवासी कल्याणपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।