फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्मैक के साथ महिला-पुरुष तस्कर पकड़े

स्मैक के साथ महिला-पुरुष तस्कर पकड़े

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
स्मैक के साथ महिला-पुरुष तस्कर पकड़े
स्मैक के साथ महिला-पुरुष तस्कर पकड़े
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
स्मैक के साथ शहर कोतवाली पुलिस ने महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। ऊधमसिंह नगर निवासी महिला और डोईवाला निवासी पुरुष बरेली से स्मैक लाकर दून में बेचते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
शहर कोतवाल बीवीडी जुयाल ने बताया कि आरोपी महिला के संबंध में पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को महिला के बरेली से स्मैक लाकर दून में बेचने की सूचना मिली तो पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह पुलिस टीमें महिला की तलाश में जुट गईं। इसी दौरान तहसील चौक और दर्शनलाल चौक के बीच रखे डमी रेल इंजन के पास एक महिला और पुरुष कुछ आदान-प्रदान करते दिखे। वे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में महिला के पास 25.30 ग्राम और पुरुष के पास 6.20 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन हजार रुपये बरामद हुए। स्मैक की पहचान डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी रुखसाना और नियमावाला डोईवाला निवासी शहादत अली के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके साथ भुड्डीगांव निवासी आरिफ पर भी तस्करी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताई गई जगह पर पहुंचाती थी स्मैक
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ग्राहकों को उनकी बताई गई जगह पर स्मैक पहुंचाती थी। वह बरेली से आधा किलो तक स्मैक लाकर दून में बेच चुकी है। इस बार भी वह 70 ग्राम स्मैक लेकर आई थी, जिसमें से ज्यादातर उसने बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed