{"_id":"5abbfe074f1c1bea298b4651","slug":"191522269703-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों के सचिवालय कूच के दौरान पथराव पर मुकदमा बलवा और सरकारी का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारों के सचिवालय कूच के दौरान पथराव पर मुकदमा बलवा और सरकारी का
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नौकरी की मांग को लेकर 26 मार्च को सचिवालय जा रहे बेरोजगारों के जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बलवा और सरकारी कार्य में बांधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक बीबीडी जुयाल के मुताबिक वीडियोग्राफी के फुटेज देख कर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
बता दें नौकरी की मांग को लेकर 26 मार्च को बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय की तरफ कूच किया था। बेरोजगार जुलूस की शक्ल में कनक चौक, पेसिफिक चौक होते हुए सचिवालय की तरफ जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने बेरोजगारों को सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले बेरिकेडिंग लगाकर रोका लिया। इसके बाद बेरोजगारों ने वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार बेरोजगारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस के अलावा बेरोजगार संगठन के लोगों को भी चोटें आईं। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पथराव होने पर पुलिस ने असामाजिक तत्वों का पीछा किया, लेकिन पथराव करने वाले भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। कोतवाली निरीक्षक बीबीडी जुयाल के अनुसार मामले में बलवा और सरकारी कार्य में बांधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सचिवालय कूच की वीडियोग्राफी देखकर अज्ञात पत्थरबाजों की पहचान कराई जाएगी।
बेरोजगारों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
परेड ग्राउंड में बुधवार को धरने पर बैठे बेरोजगारों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। बेरोजगारों ने आरोप लगाया कि सरकार अनदेखी कर रही है और आवाज दबाने के लिए पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान बेराजगारों ने प्रत्येक विद्यालय में विशिष्ट अध्यापक व कंप्यूटर अध्यापक के पद सृजित करने, डिप्लोमा फार्मेसी के पदों पर विज्ञप्ति जारी करने, प्रत्येक विद्यालय में योग एवं शारीरिक शिक्षक के पद बहाल करने की मांग की। यज्ञ करने वालों में गंभीर, पिंकी, चंडी प्रसाद, हेमचंद, जगदीश आदि शामिल रहे।