फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैर इरादतन हत्या में सात साल का कारावास

गैर इरादतन हत्या में सात साल का कारावास

Thu, 01 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में सात साल का कारावास
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को सात साल के कठोर कारावास और आठ हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर के मुताबिक रायपुर के भगत सिंह कालोनी निवासी नरेन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ अक्तूबर की रात साढे़ आठ बजे उसका भांजा राहुल पुताई का काम कर रहा था। इसी बीच आरोपी बंटी उर्फ राजेश थापा अपने साथियों के साथ ऑटो में वहां पहुंचा। उधार की रकम का तकादा किया तो राहुल ने बाद में आने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान बंटी ने चाकू मारकर राहुल को लहूलुहान कर दिया। उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। अधिवक्ता जया ठाकुर ने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय गुरुबक्श सिंह की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की तरफ से नौ गवाह प्रस्तुत किए गए। अदालत ने बंटी उर्फ राजेश को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed