फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कराटे प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम

कराटे प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम

Tue, 19 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम
कराटे प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राष्ट्रीय केथ्री कराटे प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

प्रेमनगर में प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रेनबुकान कराटे संघ के मुख्य प्रशिक्षक अरविंद कोटनाला और राजीव राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक शिहान ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के 271 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंकित कोटनाला, मुक्तिपद सथपति, संदीप कुमार, ओमप्रकाश मल्ल, सोनिया राणा, महेश शुक्ला, करन, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, सईद आलम, आयुष्मान, संतोष कुमार, रमेश महतो, दिनेश, नीलकंठ साहू, अक्षय, गौरव, नवीन चौधरी, राज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलग-अलग वर्गों के विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग (माइनस 20 किग्रा)
सात्विक भारद्वाज- स्वर्ण
शर्शिक- रजत
आयुष्मान यादव- कांस्य
बालिका वर्ग
अग्रिमा नेगी- स्वर्ण
दिव्या- रजत
अंडर-14 बालक वर्ग (माइनस 35 किग्रा)
वरुण- स्वर्र्ण
अनंत जैन- रजत
वंश व तेजस थापा- कांस्य
बालिका वर्ग
खुशी नेगी- स्वर्ण
पायल कुमारी- रजत
अंडर-14 बालक वर्ग (माइनस 45 किग्रा)
मोहित विक्रम- स्वर्ण
यश रावत- रजत
भव्य जैन- कांस्य
बालिका वर्ग
उर्वी संगिनी- स्वर्ण
अनिशा खुरल- रजत
श्रेया थापा- कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed