{"_id":"5a7378ee4f1c1b8f268b7aa4","slug":"181517517038-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय राजदूत ने ट्रैफिक आफिस पहुंचकर भुगता चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारतीय राजदूत ने ट्रैफिक आफिस पहुंचकर भुगता चालान
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजदूत ने ट्रैफिक आफिस पहुंचकर भुगता चालान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नो पार्किंग में पार्क करने पर थाईलैंड में तैनात भारतीय राजदूत की कार का चालान हो गया। इस उन्होंने खुद ही ट्रैफिक ऑफिस पहुंचकर चालान का भुगतान किया। राजदूत के अपने कर्तव्य का पालन किए जाने की लोगों ने सराहना की है।
भारतीय राजदूत भगवंत बिश्नोई बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे निजी कार्य से कोतवाली क्षेत्र में आए थे। वह नौ पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच सीपीयू ने उनकी कार पर चालान चस्पा कर दिया। वापस आकर चालान देखा तो राजदूत बिश्नोई ट्रैफिक आफिस पहुंच गए। जहां पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह से मिलकर चालान भुगतने को कहा। राजदूत ने बताया कि उन्हें नो पार्किंग की जानकारी नहीं थी, इसलिए वहां कार खड़ी कर गए थे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान के भुगतान की विधिवत कार्यवाही पूरी की।
भगवंत विश्नोई 1983 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफ एस) अधिकारी हैं। वह पूर्व में कई देशों में राजदूत रह चुके हैं। सम्मानित पद पर रहते हुए स्वयं यातायात कार्यालय पहुंचकर चालान का भुगतान करना उनके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। उनकी वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने सराहना की।