{"_id":"5a5fabf04f1c1b74268b4f16","slug":"181516219376-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा सेना के कारतूस चोरी का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज खुलेगा सेना के कारतूस चोरी का राज
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
घंघोड़ा स्थित आर्मी यूनिट परिसर से कारतूस चोरी के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को एक दिन की रिमांड मिल गई है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं इसी मामले में सेना के अधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की।
एसओजी और कैंट पुलिस ने 11 जनवरी को जीएमएस रोड स्थित मुस्तकीम कबाड़ी के अड्डे पर छापा मारा था। छापामारी में आर्मी यूनिट से चोरी हुए 8172 खोखे और 119 के सेना के कारतूस बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी मुस्तकीम से पूछताछ के बाद सीमा साहनी, शिव कुमारी उर्फ गौरे निवासी लक्ष्मण चौक और पिंकी साहनी निवासी कांवली रोड को गिरफ्तार किया था। तीनों महिलाओं ने घंघोड़ा स्थित 32 मद्रास यूनिट की बैरक से कारतूस और खोखे चुराने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद कबाड़ी मुस्तकीम और तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय में रिमांड अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर एक दिन की रिमांड की अनुमति मिली है। आरोपियों सेे बृहस्पतिवार को पूछताछ की जाएगी।