{"_id":"5a4402394f1c1baa268b6419","slug":"181514406457-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पातन में दो लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पातन में दो लाख का जुर्माना वसूला
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पातन में दो लाख का जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में अवैध पातन का मामला प्रकाश में आया है। कैल के चार पेड़ों पर आरियां चला दी गई। रिजर्व फॉरेस्ट में हुए अवैध पातन से महकमे में हड़कंप की स्थिति है। मामले ने वन विभाग की गश्त की पोल भी खोल दी है। हालांकि मामला प्रकाश में आने पर विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
23 दिसंबर को वनकर्मी को सूचना मिली कि रिजर्व फॉरेस्ट में कैल के चार पेड़ों को काटा गया है। जिसे पर वनकर्मियों ने कुनैन कक्ष संख्या 13 (बी) में कैल की चार ठूंठे दिखाई दी। जिस पर वनकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। जहां उन्हें झाड़ियों में छिपाकर रखे 58 स्लीपर और आठ डांटे मिली, जिन्हें काटे गए पेड़ों से तैयार किया गया था। जिन्हें वनकर्मियों ने जब्त कर लिया।
एसडीओ एमएस काला ने बताया कि जांच में सूरजन सिंह निवासी ग्राम कचाणू का नाम प्रकाश में आया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उधर, डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।