फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ड्यूटी से नदारद मिलने पर दो दारोगा निलंबित

ड्यूटी से नदारद मिलने पर दो दारोगा निलंबित

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद मिलने पर दो दारोगा निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने ड्यूटी से नदारद मिलने पर दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया। इनमें से एक दिन और दूसरा रात की ड्ूयटी से गायब था। उन्हाेंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियाें पर कार्रवाई में किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
एसएसपी के निर्देश पर बुधवार रात सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी द्वारा की गई चेकिंग में धारा चौकी के दारोगा पंकज महिपाल ड्यूटी से गायब मिले। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दारोगा को निलंबित किया गया। इसी तरह सीपीयू दारोगा राजेंद्रनाथ भी ड्यूटी पर नहीं मिला तो उसे भी सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

-----------
निगम प्रशासन पर तोड़फोड़ का आरोप
देहरादून। नेशविला रोड निवासी कुसुम लता ने मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसने पुश्तैनी दुकान के सामने उसके द्वारा कुछ हिस्से को पक्का कराया गया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में वह मेयर के पास गई थी। जहां पर उसके साथ अभद्रता की गई। बाद में निगम प्रशासन ने जेसीबी भेजकर उस निर्माण को तोड़ दिया। आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई गई है। उधर निगम प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जा तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीपीयू पर आरोप
देहरादून। भंडारी बाग निवासी राजू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह एक बालक को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच सीपीयू के जवानों ने उनके साथ अभद्रता की है। मजबूरी बताई, मगर उनके वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed