फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती के डूबने की खबर से शादीवाले घर में मातम

युवती के डूबने की खबर से शादीवाले घर में मातम

Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवती के डूबने की खबर से शादीवाले घर में मातम
ब्यूरो/अमर उजाल, लक्सर
विज्ञापन

मंगलौर के पुराने पुल से गंगनहर में प्रेमी के साथ युवती के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही लक्सर क्षेत्र के उस युवक के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जिससे युवती का रिश्ता होना था। बुधवार को मंढे के दिन जिस घर में शादी के मंगल गीत गाए गए, बहू को लाने की तैयारियां चल रही थीं, युवती के नहर में कूदने की बात सुनकर बृहस्पतिवार को वहां सन्नाटा पसर गया। उधर, यही हाल मुजफ्फरनगर के उस परिवार की भी है, जहां से युवती की डोली उठने वाली थी।
बीते बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले की युवती ने किसी और से शादी तय होने पर प्रेमी के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी थी। दोनों का अभी तक पता नहीं लगा है। युवती का रिश्ता लक्सर क्षेत्र के एक गांव में ही तय हुआ था। बृहस्पतिवार को लक्सर से बारात युवती के घर जानी थी। युवक के परिवार वालों को पता भी नहीं था कि जिसे वे बहू बनाकर लाने की तैयारियां कर रहे हैं, वह गंगनहर में छलांग लगाकर लापता हो गई है। बुधवार को गांव में शादी की तैयारियां चलीं और हंसीखुशी मंढे की रस्म निभाई गई। घर में मांगलिक गीत गूंज रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी परिवार के लोग हंसी खुशी बहू को घर लाने की तैयारी में जुटे थे। बारात जाने के लिए बस और कारें तैयार खड़ी थीं। इसी बीच जैसे ही युवती के प्रेमी संग गंगनहर में कूदकर लापता होने की सूचना युवक पक्ष के लोगों को मिली तो एक ही पल में परिवार की सारी खुशियां मातम में युवक के परिवार और रिश्तेदारों के अरमान धरे के धरे रह गए। बदल गईं। प्रेमी के साथ युवती के गंगनहर में कूदने की बात सुनकर सभी सन्न रह गए। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के घर पर आए रिश्तेदार और ग्रामीण भी गमगीन माहौल में वापस लौटने लगे। दूसरी तरफ युवती के परिवार में भी मातम छाया हुआ है। लक्सर क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चला प्रेमी युगल का पता
मंगलौर। गंगनहर में कूदकर लापता हुए प्रेमी युगल का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा। तलाशी अभियान के दौरान युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे।

बुधवार दोपहर एक युवक, युवती को साथ लेकर मोटरसाइकिल से गंगनहर के पुराने पुल पर पहुंचा था। कुछ देर बातचीत करने के बाद दोनों ने हाथ पकड़ कर पानी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद दोनों डूबकर लापता हो गए। मौके पर बरामद मोटरसाइकिल के जरिये पुलिस दोनों के परिजनों तक पहुंच पाई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। दोनों का प्रेस प्रसंग चल रहा था और बृहस्पतिवार को युवती की शादी होनी थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि शायद इसी वजह से नाराज होकर दोनों ने गंगनहर में छलांग लगाई होगी। बृहस्पतिवार को जल पुलिस ने गंगनहर में दोनों की तलाश की। घंटों तलाशी अभियान के बावजूद प्रेमी युगल का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, बृहस्पतिवार को युवक के परिजन भी मंगलौर पहुंच गए और तलाशी अभियान के दौरान मौजूद थे। युगल की तलाश करने वालों में गोताखोर हेड कांस्टेबल अंकुल, अवतार, किशन, प्रदीप रावत, नरेंद्र नेगी, अमित पुरोहित, जानू पाल, गौरव शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed