फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक दबोचे

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक दबोचे

Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवक दबोचे
छब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कॉलेज आते-जाते वक्त छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और उनका पीछा करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक छात्राओं के संस्थान से ही पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा पासआउट है।
थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन डीएस नेगी ने बताया कि एक संस्थान की छात्रा ने दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत की थी। इस पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद दोनों युवकों क्षितिज चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी देवबंद टीचर कॉलोनी सहारनपुर और विक्की चौधरी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा सहारनपुर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से क्षितिज वर्तमान में बीटेक कर रहा है, जबकि विक्की बीटेक कर चुका है। इन पर दोनों पर छात्राओं के दोस्त अक्षित को जान से मारने की धमकी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील चित्र, मुकदमा
देहरादून। इंजीनियर्स एनक्लेव निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की है। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि अंजनेय कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को घूरने के आरोप में नाबालिग पकड़े
देहरादून। पुलिस ने रेसकोर्स क्षेत्र में स्कूटर पर आने-जाने वाली छात्राओं को घूरने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक सीपीयू व थाना पुलिस ने अभियान चलाया था। इस दौरान सीपीयू के कांस्टेबल ने दो नाबालिगों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसके बाद दोनों नाबालिगों को छात्राओं को घूरने के आरोप में दबोच लिया गया। इसके बाद नाबालिगों को थाने से हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed