फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी के स्कूल में जांच करने पहुंचीं डीएसपी

मसूरी के स्कूल में जांच करने पहुंचीं डीएसपी

Sat, 26 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मसूरी के स्कूल में जांच करने पहुंचीं डीएसपी
मसूरी के स्कूल में जांच करने पहुंचीं डीएसपी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मसूरी स्थित एक स्कूल में छात्राओं से रैगिंग और अन्य मामलों की डीएसपी जया बलूनी ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्थाओं की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में कुछ हद तक बाल आयोग की रिपोर्ट की पुष्टि हो भी हो रही है। हालांकि, जिन छात्राओं के माध्यम से मामला सामने आया था, उनके न मिलने से ज्यादा गहराई तक जांच नहीं हो पाई। छात्राएं तीन जून को स्कूल में लौटेंगी। इसके बाद गहनता से जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि छह मई को स्कूल से चार छात्राएं बिना बताए चली गईं थीं। अगले दिन छात्राएं गाजियाबाद पहुंच गईं थीं। छात्राओं ने परिजनों को स्कूल में अपने साथ व्यवहार सही न होना बताया था। पता चला था कि छात्राओं के साथ वरिष्ठ छात्राओं ने रैगिंग और शारीरिक शोषण किया गया था। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल आयोग ने भी जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी अशोक कुमार ने प्रकरण की जांच डीएसपी जया बलूनी को सौंपी थी। प्रकरण की जांच के लिए शुक्रवार को डीएसपी जया बलूनी स्कूल पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्राओं के रहन सहन, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था आदि की शुरुआती जांच की गई है। इसके अलावा जिस जगह से छात्राएं स्कूल से निकली थीं, उस जगह को भी देखा गया है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल आयोग की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जा रहा है। फिलहाल जो छात्राएं स्कूल से गईं थीं वे शुक्रवार को नहीं मिलीं। स्कूल में 21 मई से छुट्टियां पड़ गईं थी। अब छात्राएं तीन जून को लौटेंगी। इसके बाद ही आगे की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed