फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिका निकेतन की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

बालिका निकेतन की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बालिका निकेतन की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
बालिका निकेतन की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बालिका एवं शिशु निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी। एक जनवरी से निकेतन में एक और गार्ड की तैनाती की जाएगी। वहीं, इसकी चारदीवारी को भी और ऊंचा किया जाएगा। इसे लेकर भी जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बीते दिनों डीएम एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बालिका एवं शिशु निकेतन का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां से भागी पांचों बालिकाओं समेत अन्य से बातचीत की। जिसमें सभी बालिकाओं ने घर जाने की इच्छा जताई थी। वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी को मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली थी। इस संबंध में उन्होंने शासन को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनवरी से एक और गार्ड बालिका एवं शिशु निकेतन में तैनात किया जाएगा। कहा कि बालिका एवं शिशु निकेतन की चारदीवारी को और ऊंचा किया जाएगा, जिससे बच्चे यहां से भाग न सकें। उधर, गार्ड रूम का चारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। ऐसा होने से यहां 24 घंटे सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन


अभी तक नियुक्त नहीं हुआ नया स्टाफ
जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बीती 19 दिसंबर को बालिकाओं की शिकायत पर तीनों दिव्यांग केयर टेकरों सारिका, कविता और बीना को उनके मूल काम से हटा दिया था। साथ ही नया स्टाफ नियुक्त करने को लेकर शासन को पत्र लिखा था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक नया स्टाफ नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शासन को फिर से पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed