फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ई-चालान व्यवस्था शुरू, पहले दिन चार का चालान

ई-चालान व्यवस्था शुरू, पहले दिन चार का चालान

Sun, 07 Jul 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
ई-चालान व्यवस्था शुरू, पहले दिन चार का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी में शनिवार से ई-चालान व्यवस्था लागू हो गई। इस सुविधा के बाद वाहन चालकों को अब ट्रैफिक ऑफिस में कतार में लगने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। पहले दिन दून चौक पर यातायात नियमाें का उल्लंघन करने पर चार वाहनाें का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से 136 ई-चालान मशीन प्राप्त हुई हैं। इनमें से 13 ई-चालान मशीन सिटी पेट्रोल यूनिट को आवंटित की गई हैं। दून चौक से शनिवार को इसका प्रयोग शुरू किया गया। इस दौरान यातायात नियमाें की अनदेखी करने वाले चार वाहन चालकाें का चालान किया गया। उन्हाेंने बताया कि ई-चालान मशीनों में वाहन संख्या दर्ज करते ही वाहन की समस्त जानकारी आरसी, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता प्राप्त हो जाएगी। इन मशीनों के माध्यम से चालान प्रक्रिया के दौरान गलत नंबर प्लेट से चलने वाले वाहन और जाली ड्राईविंग लाइसेंस लेकर वाहन चलाने वालों को पकड़ना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि ई-चालान मशीन के माध्यम से अब ऑनलाइन चालान की धनराशि का भुगतान किया जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। राजधानी में पहले भी यह व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से ई-चालान व्यवस्था को बीच में स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed