{"_id":"5d1e5b558ebc3e3cf10eb325","slug":"15622705252-vikas-nagar-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़ीं तीन कारें, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे पर भिड़ीं तीन कारें, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सेेलाकुई। दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को तीन कारें आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों कार चालक आपस में उलझने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड में कर यातायात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक कार देहरादून से विकासनगर की ओर आ रही थी। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक पीछे से आ रही एक ओर कार ने पीछे लगी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों वाहनों के चालक एक-दूसरे की गलती को लेकर आपस में भिड़ने लगे। पुलिस ने तीनों वाहनों को साइड करा यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मालिकों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।