फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट के सट्टे में लगाई मोटी रकम

क्रिकेट के सट्टे में लगाई मोटी रकम

Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के सट्टे में लगाई मोटी रकम
क्रिकेट के सट्टे में लगाई मोटी रकम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के प्रमुख सराफ कमल ज्वेलर के प्रतिष्ठान से 11.15 लाख के जेवर लेकर फरार मैनेजर पुरान थापा क्रिकेट पर सट्टे का चस्की बताया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल में क्रिकेट के सट्टे में काफी रकम गंवाने की बात सामने आ रही है। मैनेजर के हाथ आने के बाद शहर में सक्रिय सट्टेबाजों का नेटवर्क भी सामने आने की उम्मीद है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में एस्ले हाल स्थित कमल ज्वेलर का मैनेजर पुरान थापा 29 जून की रात 11 लाख 15 हजार रुपये के जेवरात लेकर ग्राहक को डिलीवरी देने गया था। थापा के वापस न लौटने पर कमल ज्वेलर के साझेदार कमल रस्तोगी की तरफ से पुरान थापा के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि पुरान थापा क्रिकेट पर सट्टा लगाने का आदी है। वह पहले भी अपनी पत्नी के जेवरात दांव पर लगा चुका है। सूत्राें के मुताबिक मोटी रकम हार जाने के कारण उस पर भारी दबाव था। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस कार्रवाई चल रही है। आरोपी पुरान थापा का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed