फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन तेज करेंगे वकील

हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन तेज करेंगे वकील

Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन तेज करेंगे वकील
हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन तेज करेंगे वकील
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़वाल मंडल की बार एसोसिएशन की बैठक में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के आंदोलन को तेज और प्रभावी बनाने का फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट के आश्वासन पर वकीलों ने चार सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया था।
हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर आंदोलनरत गढ़वाल मंडल की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शनिवार को देहरादून बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में आगामी रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल मंडल के वकील 38 वर्षों से हाईकोर्ट बेंच की लड़ाई लड़ रहे हैं। हाईकोर्ट के आश्वासन पर चार सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित किया गया था। इस अवधि में हाईकोर्ट की तरफ से किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार के आंदोलन को प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव सुशील सैनी, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, बार एसोसिएशन ऋ षिकेश के अध्यक्ष राजेंद्र सजवाण, सचिव नरेश शर्मा, बार एसोसिएशन विकासनगर के अध्यक्ष संदीप बड़थ्वाल, सचिव अमित चौहान, उपाध्यक्ष रफ ाकत खान, बार एसोसिएशन टिहरी के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट के अलावा बार कांउसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता, अनिल पंडित, योगेंद्र तोमर, राजबीर सिंह बिष्ट, रंजन सोलंकी, मुंफेद अली, दून बार एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा, अरुण खन्ना, अमित डंगवाल, ललित भंडारी, काली प्रसाद भट्ट, प्रियंका रानी, अल्पना जदली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed