फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing and Loot from petrol pump owner

पेट्रोल पंप मालिक से 12 लाख की लूट में हुआ था चोरी की बाइक का इस्तेमाल

Wed, 26 Jun 2019 09:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Firing and Loot from petrol pump owner
प्रतीकात्मक - फोटो : google

प्रेमनगर में एनआरआई गगन भाटिया से लूटपाट में बदमाशाें ने चोरी की बाइक का प्रयोग किया था। बाइक के नंबर के आधार पर सहारनपुर पहुंची पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है। करीब एक साल पहले इस बाइक की चोरी की रिपोट दर्ज है।

विज्ञापन


एनआरआई को गोली मारकर लूटपाट के मामले में पुलिस को जांच पड़ताल में वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का नंबर सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रेस हो गया था। सहारनपुर नंबर की इस बाइक के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जगी थी। आनन फानन में मंगलवार सुबह पुलिस टीम को सहारनपुर भेजा गया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि इस नंबर की मोटरसाइकिल करीब एक साल पहले सहारनपुर से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस मान रही है कि लुटेरे बाइक को लावारिस छोड़ सकते हैं। बदमाश शातिर हैं। पुलिस पकड़ से बचने को जानबूझकर चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया है। बदमाश इस बात से परिचित हैं कि बाइक का नंबर ट्रेस हो सकता है। शहर के बाहरी इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को किसी तरह की मदद नहीं मिली है। इस नंबर की बाइक शहर से बाहर नहीं गई है। ऐसे में उम्मीद है कि लुटेरे किसी ठिकाने पर बाइक को छिपाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर क्षेत्र के हो सकते हैं बदमाश
पीड़ित भाटिया से बातचीत के आधार पर पुलिस ने बताया कि लुटेरों की उम्र 25-28 साल के बीच की होगी, जिनकी बोली भी सहारनपुर क्षेत्र से काफी मिलती जुलती है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच को सहारनपुर पर फोकस कर रखा है।


मंगलवार को गगन को जाना था आस्ट्रेलिया
लूट का शिकार हुए गगन भाटिया को मंगलवार को आस्ट्रेलिया जाना था। बताया गया है कि वहां वह कोई बिजनेस करते हैं। उन्हें पांच लाख रुपये लेकर जाना था। सोमवार को दिनभर वह विदेश जाने की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को अपने पिता के पेट्रोल पंप से दो दिन का कैश लेकर घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मारकर उससे करीब नौ लाख रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed