फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चोरों ने शिक्षक के घर से नगदी और जेवर किए पार

चोरों ने शिक्षक के घर से नगदी और जेवर किए पार

Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शिक्षक के घर से नगदी और जेवर किए पार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कुंज विहार में एक शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात पार दिए। शिक्षक परिवार के साथ श्रीनगर गए हुए थे। पड़ोसी ने टूटे ताले देखकर सूचना दी।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुंज विहार निवासी शिक्षक विनीत ढौंडियाल 10 दिन पहले परिवार के साथ श्रीनगर गए थे। इसी बीच गेट पर ताला लटका देखकर चोर बाहरी दीवार फांदकर घर में घुस गए और ताले तोड़कर पूरे मकान को खंगाल लिया। रविवार को पड़ोसी की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो शिक्षक विनीत को सूचना दी। विनीत सोमवार को परिवार सहित घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। विनीत के अनुसार चोर नगदी के अलावा अलमारी के लॉकर में रखे गए सोने और चांदी के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed