फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुमित्रा खत्री परिवार पर एक और मुकदमा

सुमित्रा खत्री परिवार पर एक और मुकदमा

Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुमित्रा खत्री परिवार पर एक और मुकदमा
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

किट्टी प्रकरण में जेल मेें निरुद्ध सुमित्रा खत्री और उनकी पांच बेटियों के खिलाफ शनिवार को एक और मुकदमा दर्ज हो गया। वहीं नेहरू कॉलोनी पुलिस ने फरार सुमित्रा की पांचों बेटियाें के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ले लिया है। अब तक पुलिस तीन किट्टी संचालिकाओं पर कानूनी शिकंजा कस चुकी है।
नेहरू कॉलोनी के केदारपुरम निवासी किट्टी संचालिका सुमित्रा खत्री और उसके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पैसा जमा करने वाली महिलाओं ने किट्टी की रकम का भुगतान न करने पर खत्री और उसके पांच बेटियों के खिलाफ मई में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सुमित्रा को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उनकी बेटियां फरार हैं। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि सुमित्रा के खिलाफ शहर कोतवाली में नेहा पारिक, सतनाम कौर, प्रीति पारिक और रोहित गौड़ की तरफ से एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सुमित्रा खत्री के अलावा उसके बेटियाें मनीषा, माधुरी, मीनाक्षी, मोना और मानी को आरोपी बनाया गया है। नोटिस देने के बाद नामजद बेटियां बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हैं। इसलिे गैर जमानती वारंट जारी करा लिए गए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed