{"_id":"5ce45fa9bdec220745634bd4","slug":"155847062117-vikas-nagar-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: युवती ने शक्तिनहर में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विकासनगर: युवती ने शक्तिनहर में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया
Wed, 22 May 2019 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने मंगलवार शाम डाकपत्थर शक्तिनहर बैराज पुल से नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवती को नहर में कूदते स्थानीय लोगों ने देख लिया और युवती को बचा लिया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 के कर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर तनाव में चल रही युवती ने मंगलवार शाम शक्तिनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उफनती नहर में कूदकर युवती को बाहर निकाल लिया। आपातकालीन सेवा 108 के ईएमटी मंगत राम, चालक अबरार, ईएमटी निशा, सुभाष और रणवीर ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
तब तक स्थानीय लोग युवती को नहर से बाहर निकाल चुके थे। नहर में कूदने से युवती के पेट में पानी भर गया था। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उधर, युवती के परिजनों ने बताया कि युवती पिछले तीन-चार दिन से तनाव में थी। बताया कि मंगलवार सुबह ही वह डाकपत्थर आई थी।
विज्ञापन