फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढकरानी इंटेक से मिला लापता टेंटकर्मी का शव

ढकरानी इंटेक से मिला लापता टेंटकर्मी का शव

Tue, 21 May 2019 09:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
ढकरानी इंटेक से मिला लापता टेंटकर्मी का शव
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन


सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के तोलीभुड निवासी टेंटकर्मी का शव सोमवार को छठे दिन ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से मिला। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

परिजन शुरू से ही कुछ लोगों पर मारपीट करने और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने बीते दिनों धर्मपाल का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहसपुर थाने में प्रदर्शन भी किया था। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या का बता रही है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सर्च अभियान के दौरान टीम को ढकरानी इंटेक में शव फंसा मिला। इसकी पहचान लापता धर्मपाल के रूप में की गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस मामले में आरोपी लांघा निवासी संतराम के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


तोलीभुड निवासी धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह 14 मई से लापता चल रहा था। आरोप है कि इस दिन लांघा में वह शादी का टेंट उतारने के लिए गया था, तभी किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी हत्या के बाद शव शक्तिनहर में फेंक दिया गया। मामले में मृतक की पत्नी दीपा की ओर से सहसपुर थाने में एक तहरीर भी दी गई थी। दीपा का कहना था कि उसके पति का 14 मई को फोन आया था। उसने अपने साथ मारपीट होने और अपनी जान को खतरा बताया था। महिला की तहरीर के बाद पुलिस को बीते दिनों धर्मपाल की बाइक, चप्पल और मोबाइल शक्तिनहर के किनारे मिले थे। इसके बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शक्तिनहर में सर्च अभियान चलाए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का एक पैर टूटा और शरीर पर मिले चोट के निशान
ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से मिले लापता धर्मपाल के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। उसके दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले। जबकि, उसका बायां पैर भी टूटा हुआ था, जो एकदम पीछे की ओर मुड़ा हुआ था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धर्मपाल का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। धर्मपाल की तीनों बहनों अनीता, कविता और बबली का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि परिवार में चार भाई बहनों में वह सबसे छोटा और इकलौता भाई था। बहन अनीता ने कहा कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता। वह डाक्टर की सुई से भी डरता था, जो आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। विकासनगर की ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

दो व्यक्तियों ने मेरे पति की हत्या की और शव को शक्तिनहर में फेंक दिया। मेरे पति का पैर भी तोड़ दिया गया, लेकिन इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। -दीपा, मृतक धर्मपाल की पत्नी


टेंटकर्मी ने आत्महत्या की है। उसे एक व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए उकसाया है, जिसके खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मृतक के शरीर पर निशान आत्महत्या और शव के कई दिन पुराने होने से पड़े हैं। -विजय सिंह, थानाध्यक्ष सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed