{"_id":"5ce305a4bdec22071f56c5d3","slug":"155838204116-dehradun-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किट्टी संचालिका पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किट्टी संचालिका पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
राजपुर रोड निवासी किट्टी संचालिका और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने सोमवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। उधर, देर शाम एक और किट्टी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नेहरू कॉलोनी की बद्रीश कॉलोनी निवासी सुनीता अरोड़ा ने चार दिन पहले कोतवाली में ऊषा नागर निवासी राजपुर रोड पर किट्टी के नाम काफी लोगों से रुपये लेने के बाद वापस न करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर सुनीता जान से मारने की धमकी दे रही है। किट्टी संचालिका पर कार्रवाई और धन वापस कराने की मांग को लेकर 20-25 महिलाओं ने सोमवार को शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप है कि ऊषा नागर का पूरा परिवार इस धंधे में लिप्त था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह समझा-बुझाकर वापस किया। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्याें के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजपुर रोड निवासी किट्टी संचालक जमील अहमद आदि के खिलाफ सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पिछले दिनों महिलाओं ने जमील अहमद के खिलाफ धारा पुलिस चौकी पर हंगामा किया था। उस समय जमील ने रकम वापस करने का भरोसा दिया था। रकम वापस न होने पर महिलाओं ने सोमवार को थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।