{"_id":"5caa59ffbdec2214107d1a9c","slug":"15546681085-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगरः टिमरा के पास मिला टौंस नदी में बहे युवक का शव, 31 मार्च को नदी में गिरी थी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकासनगरः टिमरा के पास मिला टौंस नदी में बहे युवक का शव, 31 मार्च को नदी में गिरी थी कार
Mon, 08 Apr 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी में हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर मीनस के पास बीते 31 मार्च को टौंस नदी में कार गिरने से लापता युवक का शव एसडीआरएफ ने टिमरा के पास से बरामद कर लिया। चकराता तहसीलदार केएस नेेगी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को इच्छाड़ी डैम की इंटेक से कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी का शव बरामद किया था। टीम ने रविवार को फिर सर्च अभियान चलाया। दोपहर दो बजे टौंस नदी में टिमरा गांव के पास एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान बलवीर निवासी बाइला के रूप में की गई है। बता दें कि हिमाचल की सीमा से लगे मीनस बैरियर पर थाना कालसी से आरक्षी धर्मेंद्र राठी को नियुक्त किया गया था। 31 मार्च को धर्मेंद्र राठी कुछ स्थानीय व्यक्तियों के साथ कार से सामान लेने गए थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गई। हादसे में दो स्थानीय व्यक्ति बच गए थे। जबकि, धर्मेंद्र राठी एवं स्थानीय बलबीर लापता हो गए थे।
विज्ञापन