फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार खाई में गिरी, चिकित्सक की मौत

कार खाई में गिरी, चिकित्सक की मौत

Thu, 04 Apr 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चिकित्सक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

साहिया। विकासनगर-चकराता मार्ग पर कोरुवा के पास बुधवार सुबह अचानक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार विकासनगर निवासी चिकित्सक बाबुल गोस्वामी (42) बुधवार सुबह 7 बजे कार से चकराता अपने क्लिीनिक जा रहे थे। तभी कोरूवा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायल बाबुल को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

जौनसार में नहीं थम रहे हादसे
- तीन साल में 55 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
साहिया। जौनसार बावर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र में पिछले तीन साल में विभिन्न हादसों में 55 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं क्षेत्र में 31 मार्च को हुए हादसे में नदी में बहे पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य का बुधवार को चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया। स्थानीय जवाहर सिंह, प्रताप सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों के चलते हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में हुए सड़क हादसे
31 मार्च 2019 - कार टौंस नदी में गिरी, कार सवार दो घायल, दो लापता
14 फरवरी 2019 - साहिया-दातनु मोटर मार्ग पर मलेथा के पास सड़क हादसा, दो नाबालिगों की मौत
11 अक्तूबर 2018 - जस्टा गांव के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत
14 नवंबर 2018 - साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत
29 अप्रैल 2017 - नागथात के पास महिंद्रा मैक्स खाई में गिरी पांच की मौत
19 अप्रैल 2017 - त्यूनी-विकासनगर मोटर मार्ग पर गुम्मा के पास बस खाई में गिरी 44 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed