फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छरबा में तस्करों ने काटे खैर के 28 पेड़

छरबा में तस्करों ने काटे खैर के 28 पेड़

Fri, 11 Jan 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
छरबा में तस्करों ने काटे खैर के 28 पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

छरबा में खैर के 28 पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को पेड़ काटे जाने की भनक लगने के बाद तस्कर काटे गए पेड़ जंगल में ही छोड़ कर भाग गए। ग्राम प्रधान सीमा देवी ने मामले में सहसपुर थाने में तहरीर दी है।
वन विभाग की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर उगे जंगल से पेड़ काटे गए हैं। ग्राम समाज के जंगल का दायित्व ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन का होता है। इसके बावजूद वन विभाग तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहा है। एक पखवाड़े के अंदर छरबा पंचायत के ग्राम समाज की जमीन पर खैर के पेड़ों को काटने का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पूर्व दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में तस्करों ने खैर के तीस पेड़ों पर आरियां चलाई थीं, इस बार 28 पेड़ काट दिए गए हैं। वन विभाग अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

छरबा के पूर्व प्रधान रूमीराम जसवाल ने बताया कि जिस जगह पर पेड़ काटे गए, वहां से सौ मीटर की दूरी पर आवासीय बस्ती है। तस्कर रात के अंधेरे में पेड़ काट रहे हैं। उधर, सहसपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि वन विभाग कर्मी तस्करों को पकड़ने के लिए रात को जंगल में गश्त करने के साथ ही संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ग्राम प्रधान सीमा देवी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। प्रधान की तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है।
- रंजीत खनेड़ा, थाना प्रभारी सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed