फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झुलसी युवती एम्स ऋषिकेश में भर्ती

झुलसी युवती एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती को झुलसी हालत में रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा का 70 प्रतिशत शरीर आग लगने से झुलस चुका है। युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एम्स में चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी हुई हैं। बता दें कि परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही छात्रा के ऊपर गहड़ गांव के आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

उधर, युवती की मां ने राज्य सरकार से मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य में दोबारा से न घटित हो, इसके लिए राज्य सरकार आरोपी को या तो फांसी की सजा दें या फिर आरोपी को जनता के हवाले करें। घटना के बाद से ही छात्रा के गांव में दहशत का माहौल है। गांव के ग्रामीण एम्स ऋषिकेश में डेरा जमाए बैठे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके दी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो।
विज्ञापन


दो साल पहले का बदला लिया आरोपी ने
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने दो साल पूर्व में उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। इस पर उनकी बेटी ने आरोपी मनोज को सबके सामने फटकार लगाई थी। इसी बात का बदला लेने को आरोपी मनोज ने रविवार को इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जाना पीड़िता का हाल
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य सोमवार को युवती का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंची। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों को उपचार में कोई की कमी न करने को कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रा व उसके परिजनों के साथ है। छात्रा के परिजनों को हर प्रकार से मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य सरकार बालिकाओं, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में रेस्क्यू बटन लांच करेंगी। इस रेस्क्यू बटन को महिलाएं कहीं भी अपने को असुरक्षित महसूस करने पर दो से तीन सेकेंड के अंदर दबा सकेंगी। इससे पुलिस और परिजनों को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल पाएगी। साथ की पांच मिनट के अंदर छात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed