{"_id":"5ba555f3867a5501396845ea","slug":"15375620805-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी में गंगा में बहा यमकेश्वर का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवपुरी में गंगा में बहा यमकेश्वर का युवक
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शिवपुरी स्थित नीमबीच में तीन दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा यमकेश्वर का एक युवक गंगा की जलधारा की चपेट में आकर बह गया। साथियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि शनिवार को फिर से गंगा में युवक की खोजबीन की जाएगी।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे यमकेश्वर प्रखंड के पट्टी उदयपुर स्थित ग्राम अवई निवासी हेमंत उनियाल (22) पुत्र सत्यप्रकाश तीन दोस्तों के साथ नीमबीच पर नहाने पहुंचा था। नहाते वक्त अचानक वह गंगा की तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गया। उसके साथियों ने हेमंत को बचाने का प्रयास किया, मगर वह कामयाब नहीं हो पाए।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुनिकीरेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस जवानों के माध्यम से गंगा में हेमंत की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ अता पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि हेमंत की तलाश में शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। बताया कि इस बाबत उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।