फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला से किशोरी का अपहरण

रायवाला से किशोरी का अपहरण

Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रतीतनगर से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के ही किराएदार पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रायवाला पुलिस के मुताबिक ग्रामसभा प्रतीतनगर निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिग बीती 10 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने रायवाला पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने पड़ोस के किराएदार रामासादा पुत्र मणिक सादा निवासी रघुनाथपुर, जिला सहरसा, बिहार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने उनकी नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की कॉल डिटेल को खंगाला गया है, जिसमें उसकी लोकेशन कई स्थानों पर मिली है। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमों को यूपी के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी उसकी तलाश की जा रही है। इस बाबत समीपवर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed