{"_id":"5ba1660f867a557fee0265ae","slug":"153730406111-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से आईडीपीएल कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से आईडीपीएल कर्मी की मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्यामपुर निवासी एक आईडीपीएल कर्मचारी को बीते सोमवार की रात दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें आसपास के लोगों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल कर्मी राजीव अग्रवाल 42 पुत्र स्व. ओमप्रकाश कैनाल रोड पर स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे। इसी बीच एक बेकाबू बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों को ही गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने राजीव को ऋषिकेश के निजी अस्पताल और बाइक सवार को एम्स में भर्ती कराया।
उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि राजीव अग्रवाल की ज्यादा चोटें लगने के कारण अस्पताल में मौत हो गई। बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि हादसे में घायल दूसरे युवक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं है।