{"_id":"5b9c1c4d867a5501350ae620","slug":"153695750020-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्शग्राम में दबंगों ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदर्शग्राम में दबंगों ने महिला को पीटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आदर्शग्राम निवासी एक महिला ने तीन युवकों समेत 13 लोगों पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की रात अभिषेक रस्तोगी, आकाश और चेतन के साथ करीब 10 अज्ञात युवक आदर्शग्राम में धमक गए। उन्होंने एक महिला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौच की।
विरोध करने उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह सभी भीड़ के बीच से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर तीन नामजद व 10 अज्ञातों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। अज्ञातों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दावा किया कि जल्द ही अज्ञातों की शिनाख्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।