फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
गैरसैंण। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूजा मेहरा ने बताया कि 24 जुलाई को राजस्व पुलिस में एक किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी (किशोरी) के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया था। इसके बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। एसआई मेहरा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। दबिश देकर आरोपी को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed