फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक को लाठी डंडों से पीटा

युवक को लाठी डंडों से पीटा

Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वाल्मीकि बस्ती निवासी एक महिला ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर उसके देवर को लाठी डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार वाल्मीकि बस्ती, ऋषिकेश निवासी अंजना पत्नी रोबिन खैरवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर नितिन शाम करीब पांच बजे रेलवे रोड से अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि बस्ती के गेट के पास सुरेंद्र पुत्र रंजीत, सूरज, रवि पुत्र सुरेंद्र, अर्जुन पुत्र सुनील व अनिल निवासी वाल्मीकि बस्ती ने उसे रोक लिया। किसी पुरानी बात को लेकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर पांचों ने मिलकर लाठी डंडों से उसे पीट कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। उप निरीक्षक दीपक गैरोला ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed