फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क दुर्घटना में लोनिवि कर्मी की पत्नी की मौत

सड़क दुर्घटना में लोनिवि कर्मी की पत्नी की मौत

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने रायवाला पहुंची पौड़ी गढ़वाल के गांव कुंड नौढ़खाल की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पवित्री देवी अपने पति विजय सिंह के साथ टैंपो में सवार होकर ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक मैक्स ने टैंपो को टक्कर मार दी, जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने पवित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात मैक्स चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर मुख्य बाजार में ऋषिकेश की ओर जा रहे टैंपो को विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित मैक्स कार ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही टैंपो पलट गया। दुर्घटना में टैंपो सवार पवित्री देवी (50) व उनके पति विजय सिंह रावत निवासी ग्राम कुंड नौढ़खाल, पौड़ी गढ़वाल जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आपातकालीन 108 सेवा से दोनों घायलों को एम्स में भर्ती कराया। जहां पवित्री देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि दुर्घटना में उनके पति विजय सिंह भी जख्मी हुए हैं। विजय लोनिवि कर्मचारी हैं, उनकी तहरीर पर अज्ञात मैक्स चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed