फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेरोजगारों को ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

बेरोजगारों को ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बेरोजगार युवाओं को एम्स में नौकरी का झांसा देकर उनसे रकम ठगने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी में आरोपी कपिल सिंह से करीब एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बताया कि आरोपी नाम बदलकर भोलेभाले युवाओं को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ स्थित मुन्स्यारी निवासी हेमपंत ने बताया कि उनके रिश्तेदार पायल और प्रीति से दीपक भंडारी नामक युवक ने एम्स में दिलाने के नाम पर बीते 16 अगस्त को चार लाख 52 हजार रुपये की रकम ठग ली।
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। हेमपंत ने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर दीपक भंडारी निवासी धारचूला, पिथौरागढ़ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक भंडारी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि एम्स के नाम पर लोगों से रकम ठगने वाले आरोपी दीपक हरिद्वार स्थित चंडी चौक पर आने वाला है। पुलिसकर्मियों ने दीपक के पहुंचने पहले ही चौक के आसपास जाल बिछाया। उसके पहुंचते ही हेमपंत से पहचान कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कपिल सिंह उर्फ किशन उर्फ दीपक भंडारी पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम पय्या पौड़ी, थाना बलुवाकोट, तहसील धारचूला, पिथारौगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed