फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परचून की दुकान से नकदी व राशन साफ

परचून की दुकान से नकदी व राशन साफ

Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चोरों ने बीते शनिवार की रात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक परचून की दुकान से नकदी और राशन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिवाजीनगर के मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात चोरों ने बंटी प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति की परचून की दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने दुकान के ताले चटकाते हुए 10 हजार की नकदी व करीब 20 हजार कीमत के राशन पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह बंटी रोजाना की तरह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर से सामान व नकदी गायब होने पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर क्षेत्र में चोरी व टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि दुकान में चोरी की शिकायत मिली है। घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed