{"_id":"5b6768ad4f1c1b9b3e8b567c","slug":"15335036543-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्करों ने वाहन का पीछा कर रही पुलिस से बचने के फेर में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद तस्कर वाहन को छोड़ मौके पर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से उत्तराखंड मार्का की सात पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात को डाकपत्थर चौकी पुलिस को सूचना मिली की बाड़वाला की तरफ से एक कार में शराब को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने चौकी प्रभारी शमशेर अली के नेतृत्व में वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने मय फोर्स पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जब तस्कर को यह बात पता चली तो उन्होंने कार को वापस मोड़ लिया और कालिंदी अस्पताल की ओर भागने लगा। पुलिस को पीछा लगता देख तस्कर ने सामने चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार चालक अतर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम रजवाड़ा थाना चकराता घायल हो गया। दुर्घटना के बाद तस्कर भी वाहन छोड़ अंधेरा का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। तस्करों का पीछा करते हुए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनास्थल से बरामद कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब बरामद हुई। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि तलाशी लेने पर कार से चार पेटी मेकडॉवल और एक-एक पेटी रॉयल स्टेग, इंपीरियल ब्लू और एट पीएम शराब की बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।