फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ यात्रा : सुरक्षा व्यवस्था को 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

कांवड़ यात्रा : सुरक्षा व्यवस्था को 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में तीर्थनगरी में शिवभक्तों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। समूचे मेला क्षेत्र को पुलिस की ओर से नौ जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। इन पर तीन सुपर जोन बनाए गए हैं, जिनमें एसपी और एएसपी की तैनाती की गई है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने यात्रा में पुलिसकर्मियों को शिव भक्तों के साथ व्यवहार को संयमित रखने और संजीदगी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।
मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी संस्थान के सभागार में बृहस्पतिवार को एडीजी अशोक कुमार ने कांवड़ यात्रा में तैनात होने वाले जोन और सेक्टर प्रभारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्हें ड्यूूटी से अवगत कराया गया है। इसके साथ ही यातायात समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई। एडीजी ने क्षेत्र में सुपर जोन प्रभारियों से पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। नियमित चेकिंग और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने को भी कहा। बताया कि दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी व चार सौ होमगार्ड क्षेत्र में तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीजी ने चेताया कि यात्राकाल में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई, तो उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। बताया कि वह स्वयं व्यवस्थाओं को परखने के लिए समय-समय पर क्षेत्र का औचक निरीक्षण भी करेंगे। दावा किया कि इस वर्ष करीब 50 लाख कांवड़िए नीलकंठ धाम और ढ़ाई करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचेंगे। मौके पर डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला, एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी, एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी श्वेता चौबे, एसपी सरिता डोभाल, सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी, ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, रायवाला एसएसआई विजय भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर है सुपर जोन की जिम्मेदारी
एडीजी अशोक कुमार ने नीलकंठ सुपर जोन का जिम्मा एएसपी कोटद्वार हरीश वर्मा को सौंपा है। जबकि मुनिकीरेती की प्रभारी एसपी श्वेता चौबे और ऋषिकेश में एसपी ग्रामीण देहरादून सरिता डोभाल को जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश सुपर जोन प्रभारी यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए हरिद्वार जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित करेंगे। उनके दिशा-निर्देशन में ही तीर्थनगरी में ट्रैफिक मूवमेंट किया जाएगा।


एसएसपी ने भी किया पुलिसकर्मियों को ब्रीफ
मुनिकीरेती। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को स्वर्गाश्रम और नीलकंठ मेला क्षेत्र में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी दी। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के योगा हॉल में आयोजित ब्रीफिंग में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि मेला क्षेत्र को चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed