{"_id":"5b58e3844f1c1b54638b4b89","slug":"153255206312-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ट्रक चोरी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े ट्रक चोरी में तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। रेलवे रोड से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये के सामान से भरे ट्रक को तीन चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने ट्रक को मय सामान के बुधवार को ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर के समीप से बरामद कर लिया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक लिखवार सिंह नेगी पुत्र आशा सिंह नेगी निवासी गंगानगर, ऋषिकेश ने बताया कि मंगलवार को उनका ट्रक रेलवे रोड स्थित गोदाम के बाहर से चोरी हो गया। इस पर पुलिस टीम गठित कर ट्रक की बरामदगी को प्रयास शुरू किए गए। टीम ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित थानो रोड के समीप जंगलात बैरियर पर चोरी किए गए ट्रक से सामान उतारते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया गया।
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान योगेश मनराल पुत्र अनिल मनराल निवासी भोगपुर, रानीपोखरी, विनोद सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी निकट टोली चौकी, डोईवाला व नरेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी डोईवाला के रूप में हुई है। ट्रक के साथ उसमें लदा सामान भी बरामद कर लिया है। सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस टीम में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक अरुण त्यागी, कांस्टेबल संतोष कुमार और कमल जोशी आदि शामिल थे।