फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चक्कर खाकर सड़क पर गिरा युवक, मौत

चक्कर खाकर सड़क पर गिरा युवक, मौत

Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चक्कर खाकर सड़क पर गिरा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में एक व्यक्ति विक्रम पर चढ़ने के दौरान चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रदीप (45) पुत्र पहल सिंह निवासी बैंगनी गांव थाना चिलकाना जिला सहारनपुर (यूपी) किसी काम से हरबर्टपुर आए हुए थे। शनिवार करीब तीन बजे वह विक्रम में चढ़ रहे थे। इस दौरान वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। उन्हें सड़क पर गिरता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप इलाज के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed